Breaking News in Hindi

दमोह स्कूल से भागी दोनों छात्राएं पुलिस की मुस्तैदी से लौटी वापस, बेटियों को पाकर परजिनों ने ली राहत की सांस

दमोह : दमोह से एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। जहां बीते दो दिन से नगर के एक स्कूल से कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राएं भाग गई थी। परिजनों की शिकायत पर दमोह पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए 48 घंटों में स्कूली छात्राओं को दस्तयाब कर परिजनों को सौप दिया। परिजनों ने भी बेटियों को पाकर राहत की सांस ली है। दो दिन से लापता हुई दो स्कूली छात्राएं नगर के एक स्कूल से बिना जानकारी दिए घर से गायब हो गई थी।

सुबह स्कूल तो आईं बच्चियां लेकिन शाम तक जब वापस घर नहीं पहुंची। दोनों लड़कियों के परिजनों ने सिटी कोतवाली में शिकायत की जिसे दमोह पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान श्रुत कीर्ती सोमवंसी के निर्देशन पर एडिशनल एसपी, सी एसपी, थाना कोतवाली टी आई आनंद सिंह सक्रिय हुए और 48 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चियों को सुरक्षित वापस दमोह लाने में सफलता पाई इस दौरान दमोह पुलिस और रेल्वे पुलिस एक दूसरे के तालमेल की बड़ी भूमिका रही और लापता छात्राओं को हीराकुंड एक्सप्रेस से कोतवाली पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया।

गौरतलब है कि इस तरह के पेंचीदा मामलों में दमोह पुलिस माहिर है, इस बार भी पुलिस ने यह साबित कर दिया की दमोह की कमान सुरक्षित हाथों में है। खास बात ये रही कि छात्राएं अपने पास मोबाइल भी नहीं रखे थी उसके बावजूद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर कर के संपर्क बनाए रखा और आख़िकरकर कामयाबी हासिल हुई। जब से छात्राएं लापता हुई थीं तभी से परिवार के लोगों का हाल बुरा था लेकिन जैसे ही बच्चियों के वापस की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी तो सभी के चेहरे खिल उठे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप