Breaking News in Hindi

दर्शकों को पसंद आई आलिया और रणवीर की प्रेम कहानी ओपनिंग डे पर की जबरदस्त कमाई

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कल यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ करण जौहर पूरे सात साल के बाद डायरेक्शन की फील्ड में वापस लौटे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर की इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट्स में कमाई की है।

पहले दिन इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए इस फिल्म के पास सिर्फ 14 दिनों का समय हैं, क्योंकि 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को क्रिटिक्स और सेलेब्स से भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ की कमाई की है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी, धर्मेंद्र देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ऐसी है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें दिल्ली के रहने वाले रॉकी रंधावा और रानी चटर्जी एक-दूसरे से काफी अपोजिट हैं। उनका आपस में कुछ भी मैच नहीं होता है। रॉकी एक अमीर घर का लड़का है और रानी मिडिल क्लास फैमिली से आती है। रंधावा फैमिली का मिठाई का बिजनेस है, जिसे दादी धनलक्ष्मी यानी जया बच्चन चलाती हैं। रानी काफी पढ़े-लिखे परिवार से आती है। दोनों के इतने मिसमैच होने के कारण उनका परिवार उन्हें पसंद नहीं करता। ये बात इनके प्यार में अड़चन बनती है। ऐसे में रॉकी और रानी एक-दूसरे के घर आकर रहने लगते हैं। जिसके बाद फैमिली ड्रामा दिलचस्प है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...