Breaking News in Hindi

दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल

मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस से की गई शिकायत में अपने पति और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. इस पूरे प्रकरण में फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़िता ने शिकायत में ससुरालवालों पर लाखों रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला इंदौर के खजराना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली महिला इकरा बी ने अपने पति सरताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान कर रहे हैं. शादी में दहेज मिलने के बाद भी वह लगातार उस पर लाखों रुपये दहेज डिमांड को लेकर दबाव बना रहे हैं. उसके पति सरताज ने शादी के कुछ दिनों बाद दहेज में कार की डिमांड की थी.

पीड़िता ने जब ससुराल वालों के दहेज की डिमांड का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी. महिला के साथ पहले जमकर मारपीट की गई इसके बाद उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया. पीड़िता रोते हुए पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कहा उन्होंने पूरे मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गंभीर धाराओं में FIR

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर फिलहाल संगत धाराओं में मामला दर्ज किया है. टीम को मामले की गहनता से जांज करने के आदेश दिए हैं. पूरे मामले में जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज के मामले से संबंधित लग रहा है. फिलहाल जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...