Breaking News in Hindi

दहेज में सोने की चेन नहीं दी तो शादी के मंडप से बैरंग लौटी बारात, दुल्हन बोली- पापा की कॉलर पकड़ी, अब नहीं करूंगी शादी

सीधी: शादी का मंडप सज चुका था, खाने पीने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, मेहमान शादी में पहुंच चुके थे लेकिन ठीक फेरों से पहले दहेज की डिमांड को लेकर विवाद हो गया और मांगें पूरी न होने पर नाराज दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है जहां अब वधू और परिवार खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। आरोप है कि वर पक्ष दहेज में बाइक और सोने की चेन की डिमांड कर रहा था, वधू पक्ष उनकी मांग पूरी नहीं कर पाया तो दूल्हा पक्ष बारात लेकर वापस लौट गया।

चांदनी पिता राजू गुप्ता ग्राम नदहा पोस्ट मड़वास जिला सीधी मध्य प्रदेश जो अपनी पुत्री की शादी मुकेश पिता राम कृपाल गुप्ता ग्राम पोस्ट पथरौला जिला सीधी के यहां शादी कर रहे थे। जिसकी बारात 4 मार्च 2024 को ग्राम नदहा में आई थी।

वधू पक्ष के लोगों की माने तो बारात आई और आगे वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी इधर सोने की चैन और मोटरसाइकिल की मांग बाराती पक्ष के लोगों के द्वारा की जाने लगी। घराती पक्ष दहेज देने में असमर्थ रहा और मना कर देने पर बाराती बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस चले गए।

लड़की के पिता ने भरे मन से सारी दांस्ता बताई वहीं लड़की ने बयान जारी कर पूरे माहौल को देखते हुए फिलहाल शादी करने से मना कर दिया है। वधू ने कहा कि मेरे पापा से झगड़ा किया और कॉलर पकड़ा। हालांकि वर तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन