Breaking News in Hindi

दांडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपी सेवादार को भी भेजा जेल, आरोपियों के DNA व ब्लड सैंपल की होगी जांच

उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दांडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपी सेवादार अजय ठाकुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बुधवार देर रात उसे पुलिस ने आष्टा से गिरफ्तार किया था। मामले में एक अन्य आरोपित आचार्य राहुल शर्मा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कायमी की है। एसआईटी आश्रम में सभी बच्चों के बयान ले रही है।

बता दें कि बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दांडी आश्रम
 में वेद अध्ययन, कर्मकांड की शिक्षा लेने आए 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म के मामले का बुधवार को पर्दाफाश हुआ था। किशोरों ने अपने स्वजन को उनके साथ हो रही हरकतों के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद मंगलवार को आश्रम में अभिभावकों और आश्रम संचालक गजानन सरस्वती के साथ बैठक हुई थी। इसी दौरान सेवादार अजय ठाकुर और आचार्य राहुल शर्मा के नाम सामने आए थे।

एक आरोपी को भी जेल भेज चुकी पुलिस

 

पुलिस ने पहले तीन नाबालिगों के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। फिर कुल 19 नाबालिगों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। सेवादार अजय ठाकुर को पुलिस ने बुधवार रात को आष्टा से पकड़ा था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। पुलिस पूर्व में ही आचार्य राहुल शर्मा को जेल भेज चुकी है।

एसआईटी कर रही जांच

 

आश्रम में बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने बुधवार को ही एसआईटी का गठन कर दिया था। जांच अधिकारी आश्रम में पढ़ रहे सभी किशोरों के बयान दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद आरोपितों की संख्या बढ़ सकती है। टीआई अजय वर्मा का कहना है कि आरोपितों के खून व डीएनए की जांच के लिए सैंपल लिए गए है, जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप