Breaking News in Hindi

दादा-दादी की घिनौनी करतूत, 23 दिन की पोती को 30 हजार रुपए में बेचा, पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शिशु तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति ने अपनी 23 दिन की पोती को 30 हजार रुपए में बेच दिया। हालांकि पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को बेचने के बाद दंपति बिहार भाग गए थे। दोनों आरोपियों को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने बच्ची को खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को आनंदपुर पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दादा-दादी ने बच्ची को तीस हजार रुपए में बेच दिया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और भी लोग तो शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई बच्ची का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...