Breaking News in Hindi

दारू पिकर स्कूल आते हैं गुरुजी….नमस्कार करते ही छात्रा को जड़ दिया तमाचा, टेबल पर रखते हैं शराब की बोतल और नॉनवेज

दतिया: दुनियाभर में भारत को हमेशा से परंपरा और सभ्यता के लिए पहचाना जाता है। यहां की सभ्यता ऐसी है कि गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है। लेकिन बीते कुछ दिनों से शिक्षकों के ऐसे-ऐसे करनामे और वीडियो सामने आए हैं, जो उनकी गरीमा को शर्मसार करते हैं। गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के दतिया जिले से सामने आया है, जहां शिक्षक ने छात्रा को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने उन्हें नमस्ते किया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला दतिया जिले के भांडेर विकासखंड के सासूती गांव के प्राइमरी स्कूल का है, जहां रामकुमार शिक्षक के तौर पदस्थ हैं। बताया गया कि आज सुबह एक छात्रा ने स्कूल आते ही उन्हें नमस्कार किया। लेकिन ये बात गुरुजी को नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत छात्रा को तमाचे जड़ दिए। बताया गया कि टीचर राजकुमार नशे में धुत होकर स्कूल आए थे और उनके डेस्क में शराब की बोतल और नॉन वेज भी रखा हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...