Breaking News in Hindi

दिग्विजय सिंह बोले- देश में अघोषित आपातकाल, केजरीवाल का कसूर कि वे इंडिया गठबंधन के पार्टनर बने

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वे इंडिया गठबंधन के पार्टनर है। देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस के प्रत्याशियों को पैसा ना दे पाए। पूर्व सीएम ने कहा कि अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ है। इलेक्टोरल बांड को लेकर भी पूर्व सीएम ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो धंधा लो। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया।

मोदी की गारंटी है- हफ्ता वसूली चंदा दो धंधा लो

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि चंदा दो धंधा लो मोदी की गारंटी है। चार लाख करोड़ के 200 प्रोजेक्ट दिए गए। इसे इलेक्ट्रोल bond लिया गया। 14 प्रोजेक्ट कैसे हैं जहां रेड के बाद चंदा लिया गया। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया। देश में लोकतंत्र का लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जो मैंडेट मिला है वह गलत है इससे लगता है। इनके अति विश्वास के अनुसार सीट आ जाती है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस प्रत्याशियों को पैसा न दे पाए। 31 साल बाद एक मामले में अब नोटिस दिया गया है। अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ। हमारे अकाउंट से सरकार के खाते में राशि जमा कराई गई अफसरों ने बैंक अधिकारियों का दबाव डालकर 105 करोड़ जमा कराए।

कांग्रेसियों के बीजेपी छोड़ने पर बोले

भय और लालच दोनों के मिश्रण के कारण बीजेपी में जा रहे हैं जिनको सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

केजरीवाल का कसूर इंडिया गठबंधन के पार्टनर

ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि दो सीटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पर दबाव था कि भाजपा में आ जाइये। आदिासी का चरित्र है, वो मरना पंसद करेगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना था कि नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका यह भी कसूर वह इंडिया गठबंधन के पार्टनर हो गए थे।

चुनाव लड़ने पर बोले

अभी लिस्ट आई नहीं है। मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं। जहां से कहेंगे चुनाव लड़ेंगे। देश में जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ूंगा।

EVM पर दिग्विजयसिंह का बड़ा बयान

मशीन में छेड़छाड़ करने वाले पकड़े जाएंगे। हम इसके काफी करीब पहुंच गए हैं। जिस दिन हम पहुंच जाएंगे। उसे दिन देशद्रोह के आरोप में उनको फांसी दी जाएगी।

भोजशाला में ASI सर्वे को लेकर बोले

इनके पास कोई मुद्दे नहीं हैं। हर चुनाव में यह हिन्दू-मुस्लिम करते हैं। भोजशाला में एएसआई सर्वे को लेकर बोले दिग्विजय सिंह। चुनाव के पहले इनका केवल हिंदू मुस्लिम ही मुद्दा होता है। क्या इनको यही समय मिला था ये करने का देश में नियम कानून संविधान का पालन होना चाहिए। इसका पालन करने की जिम्मेदारी होती है जो पद पर होते हैं। हम सबकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...