Breaking News in Hindi

दिनदहाड़े चोरी कर पत्नी को गहने किए गिफ्ट… सात महीने बाद हुआ खुलासा

मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। चोर 21 दिसंबर 2023 की दोपहर की ग्रामीण धर्मपाल सिंह के घर से दिनदहाड़े सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। धर्मपाल उस समय मुरैना गया था, वहीं घर की महिलाएं भागवत कथा सुनने गई थीं। सूने घर से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए थे।

पुलिस ने इस मामले में सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि चार आरोपित चोरों से चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए है। इस चोरी में पुलिस ने एक महिला को भी आरोपित बनाया है। दरअसल पति ने चाेरी कर लाए कुछ गहने अपनी पत्नी को भी गिफ्ट कर दिए थे, जिन्हें वह रखे हुए थी।

जानकारी के मुताबिक देवरा गांव के धर्मपाल सिंह यादव के घर से चोर आठ सोने की चूड़ी, तीन हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान के झुमके, करीब साढ़े छह लाख रुपये का माल समेट ले गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर चोरों की पड़ताल की। सात महीने चली इस पड़ताल के बाद पता चला कि इस वारदात में देवरी गांव के ही राजवीर यादव की भूमिका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप