Breaking News in Hindi

दिन में शराब दुकान पर करते थे काम, रात में राहगीरों को लूटते थे, तीन गिरफ्तार

इंदौर। मल्हारगंज थाना पुलिस ने सीरियल लूट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपित इंदौर के विभिन्न इलाकों में झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लेते थे। पुलिस ने पांच मोबाइल, चोरी की बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। आरोपित शराब दुकान पर नौकरी करते हैं और कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, पिछले दिनों मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस को यह पता चला कि लूट में जिस बाइक का इस्तेमाल हुआ वह करिज्मा है। उसकी एक डिजिट भी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने आरटीओ से जानकारी जुटाई तो पता चला कि छह साल में 23 बाइक रजिस्टर्ड हुई है जो करिज्मा है और उन पर उक्त डिजिट का नंबर है। इस पर अलग-अलग टीमें बनाई और छानबीन जारी रखी।

चोरी की बाइक से की वारदात

विजय नगर पुलिस से खबर मिली कि कुछ दिनों पूर्व मालवीय नगर निवासी शिवकरणकेश की बाइक चोरी हुई है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कड़ियाां जोड़ी और शनिवार को आरोपित शोभित पुत्र सुरेश शर्मा, अनुराग पुत्र महेश राठौर और मनीष रघुवीर बिजौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से चोरी की बाइक और दो पिस्टल मिल गई।

सोनकच्छ में करते थे नौकरी

एडीसीपी के मुताबिक, आरोपित विजय नगर थाना क्षेत्र में रहते हैं और सोनकच्छ में शराब दुकान पर नौकरी करते हैं। इनके विरुद्ध कई थानों में आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपितों ने मल्हारगंज थाना क्षेत्र सहित लसूड़िया, सोनकच्छ में भी अपराध किए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...