Breaking News in Hindi

दिल्लीवासी हो जाए सावधान! आने वाले दिनों में होगी पानी की भयंकर किल्लत, मंत्री आतिशी की चेतावनी

दिल्लीवासियों के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। आने वाले दिनों में दिल्ली निवासों को पानी के संकट का सामना कर पड़ सकता है। दरअसल, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली में जल्द ही पानी की भारी किल्लत हो सकती है।

चीफ सेक्रेटरी के कहने पर वित्त सचिव आशीष वर्मा ने अगस्त से जल बोर्ड के सारे फंड बंद किए हुए हैं। वित्त मंत्री के लिखित आदेश के बाद भी फंड जारी नहीं कर रहे हैं। सैलरी और रूटीन कामों के लिए भी पैसे नहीं हैं. सभी ठेकेदारों ने काम करने से मना कर दिया है।

आतिशी ने आरोप लगाया है कि मुख्य सचिव के इशारे पर वित्त सचिव दिल्ली जल बोर्ड का फंड जारी नहीं कर रहे हैं।  आतिशी  ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में जल्द ही पानी की भारी कमी हो सकती है। उन्होंने कहा है कि ‘महामारी का खतरा’ है। आतिशी ने आरोप लगाया है कि मुख्य सचिव के इशारे पर वित्त सचिव दिल्ली जल बोर्ड का फंड जारी नहीं कर रहे हैं।

आतिशी ने CM के जरिए LG को भेजे नोट में बताया-

–  दिल्ली जल बोर्ड का 910 करोड रुपए बकाया है जो वित्त विभाग जारी नहीं कर रहा

– दिल्ली का वित्त विभाग जो दिल्ली जल बोर्ड को इंस्टॉलमेंट नियमित रूप से जारी करता है उसके लिए फाइनेंस/प्लानिंग विभागों से अलग-अलग आपत्ति और सवाल आए जिनका जल्द से जल्द जवाब दिया गया, लेकिन फिर भी जल बोर्ड का पैसा जारी नहीं किया गया

– 15 नवंबर को इस मामले के समाधान के लिए आतिशी ने वित्त मंत्री के तौर पर बैठक बुलाई लेकिन वित्त सचिव आशीष चंद्र वर्मा ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया

– अगस्त 2023 में दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी इंस्टॉलमेंट जारी करने के लिए कहा था लेकिन अभी तक जारी नहीं की गई

– 17 नवंबर को दिल्ली जल बोर्ड ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ कह दिया कि वह काम बंद कर देंगे

– आतिशी ने फाइनेंस सेक्रेटरी आशीष चंद्र वर्मा को निलंबित करने और उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....