Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दिल्ली: किसानों के दिल्ली कूच से थम गया नोएडा, रेंग रही गाड़ियां; क्रेन, बुलडोजर और कमांडो तैनात

किसानों के दिल्ली कूच की वजह से नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है. एक तरफ पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेटिंग की है, वहीं दूसरी ओर नोएडा की सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं. कई सड़कों पर तो हालात ऐसे बन गए हैं कि घंटों से वाहन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं. हालात को देखते हुए नोएडा पुलिस ने दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है. मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किसान भी आज आरपार की लड़ाई के मूड में हैं.इसी क्रम में किसानों ने संसद तक मार्च का आह्वान किया है.

जबकि नोएडा पुलिस ने हालात को देखते हुए दिल्ली से लगती हुई सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी. कहीं रूट डायवर्जन किया गया है तो कई स्थानों पर सड़क बंद कर दी गई है. इससे नोएडा से दिल्ली जाने वाले डीएनडी, चिल्ला और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लंबा जाम है. इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार किसानों से बातचीत भी कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है. नोएडा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक किसान आंदोलन को देखते हुए फिलहाल दिल्ली बॉर्डर के साथ ही किसान चौक पर बैरियर लगाए गए हैं. इन सभी स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

महामाया फ्लाईओवर पर जमे हैं किसान

एक एक गाड़ी को विधिवत जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है. इसके चलते यातायात धीमा चल रहा है. हालात को काबू करने के लिए पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. बता दें कि भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) ने जिले के तमाम किसानों से गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे तक नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पहुंचने का आह्वान किया था. बीकेपी नेता सुखबीर यादव खलीफा ने बताया कि महामाया फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होने के बाद किसानों को दिल्ली कूच करना था.यहां से किसान प्रदर्शन करते हुए शांति पूर्वक तरीके से संसद तक जाने वाले थे. लेकिन पुलिस ने पहले ही किसानों को रोक दिया है.

मुआवजा और नौकरी की मांग

उधर, नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने पहले ही किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है. पुलिस लगातार लोगों को समझा रही है कि कहीं भी एकत्र ना हों. इसी के साथ पुलिस ने आम वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में विकास प्राधिकरणों ने किसानों की जमीन अधिग्रहित की थी. इसी अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा है. इसके विरोध में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान सड़क पर उतरे हैं. किसानों का आरोप है कि एनटीपीसी ने अलग रेट से मुआवजा दिया है. इसी के साथ नौकरी देने का वादा भी पूरा नहीं किया है.

धरने पर बैठे किसान

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं. किसानों का आरोप है कि उनके साथ लगातार धोखा हो रहा है. पहले उन्हें आश्वासन दिए गए और अब सरकार अपनी ही बात से मुकर रही है. किसानों का कहना है कि वह कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही. इस समय किसान महामाया फ्लाईओवर से आगे बढ़कर सेक्टर-18 फ्लाईओवर से ठीक पहले दलित प्रेरणा स्थल के मेन गेट के सामने बैठे हैं. यहां किसानों की संख्या 400 से अधिक बताई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.