Breaking News in Hindi

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, हादसे में 8 लोग जख्मी

नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास आज एक अस्थायी ढांचा गिरने से आठ लोग घायल हो गए. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मलबे के नीचे और लोग फंसे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह ढांचा एक शादी के लिए बनाया गया था। दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं।

डीसीपी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो हिस्सा गिरा है वह काफी बड़ा है. मलबे को हटाया जा रहा है। स्टेडियम के गार्ड ने  कहा, गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई।जब हादसा हुआ उस वक्त अधिकतर श्रमिक ब्रेकफास्ट करने गए थे। वरना यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था. कुछ लोग वहां से आ-जा रहे थे, वही लॉन हैंगर की चपेट में आ गए. मौके पर एंबुलेंस मौजूद हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम मलबे के बीच जांच कर रही है कि कहीं कोई इसके नीचे दबा न हो. हादसे के घायलों को सफदरजंग अस्पताल और दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...