Breaking News in Hindi

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी, गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार को पीटा

उत्तर प्रदेश में फिर एक बार टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे अलीगढ़ के एक परिवार को ऑनलाइन पेमेंट के विवाद में टोल कर्मियों ने पीट दिया. आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा उनके साथ भी मारपीट की गई.घटना मुजफ्फरनगर जिले के हाइवे टोल की है.

अलीगढ़ निवासी चेतन शर्मा अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे थे. जब वे लोग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे. तब टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया. चेतन की गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था. वह UPI के जरिए पेमेंट करना चाह रहा था. वहां नेटवर्क खराब होने की वजह से पेमेंट नहीं हो पा रही थी.

टोल कर्मियों ने की मारपीट

पेमेंट को लेकर टोल कर्मियों और और चेतन के बीच कहा सुनी होने लगी. इसी दौरान टोल कर्मियों ने चेतन के साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच बचाव करने आए युवक के परिजनों के साथ भी टोल कर्मियों ने बदसलूकी की. परिवार की महिलाओं के साथ आरोपियों ने मारपीट की. महिलाओं ने बताया कि वे घटना के समय मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उनकी सहायता नहीं की. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेज दिया. वहीं टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है.

सीसीटीवी से की जा रही हमलावरों की पहचान

छपार पुलिस ने मौके पर पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर आधा दर्जन टोल कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस टोल पर लगे कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....