Breaking News in Hindi

दिल्ली पर चढ़ा नए साल के जश्न का खुमार, हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर, बनाया एक्शन प्लान

दिल्ली पुलिस नये वर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर शहर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार है जबकि यातायात पुलिस ने वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए 2,500 से अधिक कर्मी तैनात किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गुंडागर्दी और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए 10 हजार से अधिक कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय तिर्की ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी हर्षोल्लास के साथ नववर्ष का स्वागत करें। लेकिन अगर कोई सड़कों पर उत्पाद मचाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में नशे में गाड़ी चलाना, मोटरसाइकिल पर स्टंट करना और किसी भी वाहन के जरिये कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने पर सख्त पाबंदी है। अधिकारी ने कहा कि किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की लगभग 250 टीम तैनात की गई हैं। रविवार रात आठ बजे के बाद कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने कहा कि लगभग 450 मोटरसाइकिल भी विभिन्न स्थानों पर तैनात की जाएंगी। पुलिस के अनुसार, उन क्षेत्रों में पर्याप्त कर्मी तैनात किए जाएंगे जहां अधिक भीड़ होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप