Breaking News in Hindi

दिल्ली पुलिस के ASI अजय झा ने अपनी बहादुरी से पकड़े स्नैचर्स, लात मारकर गिराई झपटमारों की स्कूटी

राजधानी दिल्ली में इन दिनों ASI अजय झा की बहादुरी की हरकोई तारीफ कर रहा है। दिल्ली पुलिस के एएसआई अजय झा ने अपने साहस का परिचय देते हुए स्नैचिंग को पूरी तरह से विफल कर दिया। दरअसल, दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला के साथ स्नैचिंग की और भागने लगे। लेकिन इतने में ही दिल्ली पुलिस के एएसआई ने सामने से आकर स्नैचर्स की स्कूटी पर जोरदार लात मारी। इससे स्नैचर्स स्कूटी समेत सड़क पर ढेर हो गए और उन्हें दबोच लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मार्किट में अचानक स्कूटी सवार दो युवक एक महिला के साथ स्नैचिंग करते हैं। इसी दौरान वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के एएसआई अजय झा ने यह सब देखकर तुरंत सड़क की तरफ दौड़े और भाग रहे बदमाशों को लात मारकर गिरा दिया। हालांकि इस दौरान एएसआई झा भी गिर पड़े। लेकिन उन्होंने पल-भर में खुद को संभाला और स्नैचर्स को अन्य लोगों के साथ मिलकर पकड़ लिया। इस तरह से उन्होंने अपने साहस का परिचय देते हुए स्नैचिंग की घटना को विफल कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने जताया गर्व
बता दें कि, इस वीडियो को दिल्ली पुलिस की तरफ से शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- ‘दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात एएआई अजय झा ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए मॉडल टाउन बाजार में स्कूटी भाग रहे स्नैचर्स को लात मारकर रोका और घटना विफल की। दिल्ली पुलिस को आप पर गर्व है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन