Breaking News in Hindi

दिल्ली में छाया घना कोहरा, खराब मौसम के कारण कई उड़ानें डायवर्ट

 खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट की तीन उड़ानों और एयर इंडिया की एक उड़ान को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जयपुर भेज दिया गया। देर शाम विमानन कंपनी विस्तारा ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली उसकी पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी और चेन्नई से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। तीन उड़ानों को इंदौर और एक-एक उड़ान को मुंबई और जयपुर भेजा गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...