Breaking News in Hindi

दिल्ली में नालों की बदहाली पर बिफरे LG वीके सक्सेना, तस्वीरें शेयर कर बताई सच्चाई

दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद सरकार और एलजी ऑफिस आमने-सामने है. दिल्ली सरकार शहर की बदहाल व्यवस्था के लिए उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो दूसरी ओर अब एलजी वीके सक्सेना खुद मोर्चा संभाल लिए हैं. रविवार को उपराज्यपाल बारापुला, कुशक और सुनहरी नालों का निरीक्षण करने निकले थे. निरीक्षण के दौरान नालों की जो स्थिति उन्होंने देखा उसको सोशल मीडिया पर शेयर भी किया.

दिल्ली के एलजी ने बताया कि आज बारापुला, कुशक और सुनहरी ड्रेनके साथ-साथ निजामुद्दीन में ऐतिहासिक बारापुला पुल का दौरा और निरीक्षण किया. इस दौरान जो जमीनी हकीकत देखने को मिली है वो भयावह होने के साथ-साथ शर्मनाक भी है. बारिश के पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सुधारात्मक उपायों की आवश्यकता है.

तीनों नाले आई एंड एफसीडी और एमसीडी के अधीन

उन्होंने कहा कि ये तीन नाले सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और एमसीडी के अधीन हैं. ये नाले बारिश के पानी को यमुना में ले जाते हैं, लेकिन सालों से इनकी गाद और गंदगी नहीं निकाली गई है. एलजी की ओर से जो तस्वीर शेयर की है कि उसमें भी नाले चोक नजर आ रहे हैं. एलजी की ओर से कई तस्वीरें शेयर की गई हैं.

पहली बारिश में तीन छात्रों की मौत

इस बार के मानसून में दिल्ली में अभी तक दो दिन कुछ घंटे के लिए भारी बारिश हुई है. दोनों ही बार जलभराव की वजह से जनहानि हुई है. पहला मामला ओल्ड राजेंद्र नगर का है. जहां 27 जुलाई हुई बारिश के बाद एक कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर गया. स्थिति ये गई कि घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई.

दूसरी बारिश में मां और बच्चे की मौत

इसके बाद 31 जुलाई को राजधानी में एक बार फिर से भारी बारिश हुई. शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. मयूर विहार फेज-3 इलाके में जलभराव होने के बाद एक मां और बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई. इन दोनों घटनाओं ने दिल्ली में व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....