Breaking News in Hindi

दिल्ली में 8 दिनों तक नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट, गणतंत्र दिवस पर लिया फैसला

दिल्ली एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए दिल्ली में अगले 8 दिनों तक सुबह 10:20 से दोपहर 12:35 बजे तक कोई फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। ऐसे मे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह आदेश केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया है.

 देश इस साल 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे। यह छठी बार होगा जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि होंगे.

बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सतर्कता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2,274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग लेंगे। 907 लड़कियों के साथ, इस वर्ष के शिविर में लड़की कैडेटों की सबसे बड़ी भागीदारी देखी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...