Breaking News in Hindi

दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें करने पर DMRC का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली:  पिछले कुछ माह में कई ऐसे विवादास्पद वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जो दिल्ली मेट्रो के अंदर और मेट्रो परिसर में बनाए गए हैं, ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख विकास कुमार ने लोगों से ऐसी ‘आपत्तिजनक’ हरकतें नहीं करने की अपील की और कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कुमार ने कहा कि दस्ते समय-समय पर ‘‘औचक निरीक्षण” करते हैं और डीएमआरसी इस प्रकार की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ‘‘भरसक कोशिश” कर रहा है। मेट्रो में यात्रा करने वाले कुछ लोग प्रसिद्धि पाने के लिए ट्रेन के अंदर या प्लेटफॉर्म में मशहूर गाने में डॉस करते हैं और कोई अन्य उनका वीडियो बनाता है।

वहीं कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए हैं जिनमें युवा जोड़े ट्रेन में अंतरंग होते नजर आए। एक ऐसा भी वीडियो ‘एक्स’ पर सामने आया जिसमें एक युवा लड़की काफी छोटे कपड़े पहने दिखाई दी, जिसके बाद सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा और व्यक्तिगत आजादी को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ी। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को मेट्रो परिसर में हर जगह तैनात नहीं किया जा सकता, उन्होंने यात्रियों से ऐसी घटनाओं की जानकारी अधिकारियों को देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सबसे पहले ऐसे लोगों (जो ऐसी हरकतें करते हैं) की काउंसलिंग करने की कोशिश करते हैं। हम उन लोगों से अपील करते हैं कि वे समाज की हित में ऐसी आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने से बचें।

एक व्यक्ति हर जगह मौजूद नहीं रह सकता। यह नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि अगर वे ऐसी आपत्तिजनक गतिविधियां देखें तो ऐसे लोगों को पकड़ें और अधिकारियों के संज्ञान में लाएं।” कुमार ने कहा, ‘‘हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमने ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाई है। कई ऐसी गतिविधियों के बारे में लोगों को पता नहीं होगा क्योंकि हमने इन्हें रोका है।” डीएमआरसी के मानदंडों और नियमों के तहत मेट्रो ट्रेन और स्टेशन पर अनधिकृत वीडियो बनाना प्रतिबंधित है, लेकिन दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने का चलन जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....