Breaking News in Hindi

दिल्ली: शराब घोटाला मामले में कोर्ट में के. कविता की पेशी, 3 दिन बढ़ाई ED रिमांड

शराब घोटाला मामले में BRS नेता के. कविता को आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक अवैध गिरफ्तारी है। यह एक राजनीतिक मामला है, एक मनगढ़ंत मामला है, एक झूठा मामला है।

वहीं, कविता की ईडी रिमांड तीन दिन और बढ़ गई है। आज सात दिन की रिमांड खत्म होने के बाद उनको दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के दौरान ईडी ने के कविता की पांच दिन की रिमांड अदालत से और मांगी थी, जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और अदालत ने ईडी को उनकी तीन दिन की रिमांड दे दी।

वहीं ईडी ने अदालत को बताया कि उनके मोबाइल को भी खंगाला गया, लेकिन फोरेंसिक साइंस रिपोर्ट में सामने आया है कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान के कविता ने डाटा डिलीट कर दिया, अब उनसे पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड और चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...