Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

दिल्ली सीबीआई की इंदौर के बसंत विहार में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां छापा

इंदौर। दिल्ली सीबीआई की इंदौर के बसंत विहार में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां छापेमार कार्रवाई की है। वसंत विहार में बैंक अधिकारी के बंगले पर दिल्ली सीबीआई के तीन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद है। बंगला रिटायर्ड बैंक अधिकारी ओम प्रकाश व्यास का है। सीबीआई की बंगले में सर्चिंग जारी है।

फिलहाल उनकी पत्नी घर पर है। सीबीआई अफसरों ने उनको बाहर निकलने और किसी से बात करने से मना कर दिया गया। व्यास बैंक आफ इंडिया में सेवारत थे। एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। रिटायर्ड बैंक अधिकारी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप। उनके नाम पर कई कृषि भूमि, मकान होने की जानकारी सामने आ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.