Breaking News in Hindi

दिल्ली से लेकर राजस्थान तक बारिश, पहाड़ों पर रेड अलर्ट, जानें 5 राज्यों का मौसम

देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून मेहरबान है. राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बादलों ने आसमान पर डेरा डाले रखा है. ठंडी हवाओं से दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में भी कहीं तेज कहीं हल्की बारिश देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभवाना जताई गई है. 4 से 8 अगस्त के बीच दिल्ली में हल्की और मध्यम बारिश का मौसम बना रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज होने वाली बारिश की रफ्तार धीमी रह सकती है. 5 अगस्त को यहां तेज तूफान के साथ बारिश देखी जा सकती है. वहीं प्रयागराज में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार हैं.

कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कसौली, धर्मशाला, शिमला में बिजली की कड़क के साथ तेज बारिश की हो सकती है. वहीं मनाली, कुल्लू में हल्की बारिश की संभावना है. बादल फटने के कारण यहां के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.

राजस्थान में यहां होगी तेज बारिश

4 अगस्त को राजस्थान के चित्तौड़गढ़, जालोर, जयपुर में सुबह से ही काले बादलों का घेरा बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण जगह-जगह पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है.

महाराष्ट्र का मौसम?

महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश का कहर जारी है. बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सड़कों पर जलजमाव के कारण गाड़ियों की गति धीमी देखी जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां मुंबई, थाणे में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं पालघर, पुणे में सामान्य से ज्यादा तेज बारिश होने के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...