Breaking News in Hindi

दिल दहलाने वाली घटना, पति ने लाठी से पीट-पीट कर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट..

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र में आने वाले बोचरो गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप का विवाद किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से हो गया था। गुस्से में आकर संदीप ने अपनी पत्नी अर्चना की लाठी से पिटाई शुरू कर दी। जब तक पत्नी बेहोश नहीं हो गई, तब तक आरोपी पीटता रहा। पत्नी के बेहोश हो जाने के बाद पति उसको अस्पताल लेकर पहुंचा यहां पर जब डॉक्टरों ने पूछा की महिला बेहोश कैसे हुई है तो आरोपी ने बताया कि वह गिर गई थी जिस कारण उसको चोट आई है।

इसके बाद डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति मौके से भाग गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही देर में उसको गिरफ्तार कर लिया। मृतिका अर्चना का प्रेम प्रसंग बोचरो निवासी संदीप के साथ चल रहा था।

 जिसके कारण वह 5 महीने से अपने मायका ग्राम घोरसा से अपनी मर्जी से भाग कर संदीप के घर आ गई थी और यहां पर दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। बुधवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप