Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दिवाली पर चिचुंद्री और सफेद उल्लू देखने क्यों माना जाता है शुभ, पढ़ें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

इंदौर। दिवाली का त्योहार हर साल बड़े धूमधाम से मनाया है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। दीपावली पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। यदि इस दिन चिचुंद्री या सफेद उल्लू दिखा जाए तो समझें कि पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन जिसे भी सफेद उल्लू या चिचुंद्री दिख जाए, उसका भाग्य बदल सकता है। उस जातक के अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है।

देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा

पौराणिक कथा के अनुसार, देवता कुबेर दिवाली पर चिचुंद्री के दर्शन से प्रसन्न होते हैं। ऐसे लोगों धन-दौलत की बारिश करते हैं। इसके अलावा जीवन की बाधाएं दूर होने लगती है। साथ ही मानसिक चिंता दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि चिचुंद्री जिस घर में आती है। उसे बहुत जल्द लाभ होता है। मान्यता है कि जिस घर में चिचुंद्री होती है। वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है।

सफेद उल्लू लक्ष्मी का वाहन

सफेद उल्लू देवी लक्ष्मी के वाहन का प्रतीक है। दिवाली के दिन सफेद उल्लू दिखना अच्छे समय की शुरुआत का संकेत है। पूरे साल देवी लक्ष्मी अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं। घर में सुख-शांति लाती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.