Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दुबई फेस्टिवल की तर्ज पर मनाया जा सकता है ग्वालियर कार्निवाल

ग्वालियर। यूनेस्को से सिटी आफ म्यूजिक का खिताब मिलने के बाद शहर के पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दुबई फेस्टिवल की तर्ज पर एक माह के ग्वालियर कार्निवाल का आयोजन किया जा सकता है। नववर्ष से पहले ग्वालियर में विश्वस्तरीय तानसेन समारोह, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्वालियर गौरव उत्सव और उसके बाद ऐतिहासिक व्यापार मेले की शुरूआत हो जाती है। इन आयोजनों को एक श्रृंखला में पिरोकर दुबई की तर्ज पर 15 दिसंबर से लेकर 25 जनवरी तक ग्वालियर कार्निवाल का आयोजन संभव है।

ग्वालियर में 15 दिसंबर से कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरूआत हो जाती है। इस दौरान विश्व स्तरीय तानसेन संगीत समारोह में अलग-अलग देशों के संगीतज्ञ प्रस्तुतियां देते हैं। तानसेन समारोह की समाप्ति के साथ ही अटलजी की स्मृति में ग्वालियर गौरव उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर 25 दिसंबर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाता है। दिसंबर माह के अंत से स्व. माधवराव सिंधिया व्यापार मेला शुरू हो जाता है। इन आयोजनों की एक श्रृंखला बनाने के साथ ही 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर ग्वालियर साहित्य दिवस और 25 जनवरी को स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर नारी सशक्तिकरण संबंधी आयोजन कर ग्वालियर कार्निवाल का समापन किया जा सकता है।

खरीदारी के लिए मशहूर है दुबई शॉपिंग फेस्टिवल

दुबई में हर साल विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए शापिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आठ दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक दुबई शापिंग फेस्टिव का आयोजन किया जा रहा है। इस शापिंग फेस्टिवल की विशेषता यह है कि इसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट लांच करती हैं। दुबई शापिंग फेस्टिवल के लिए विशेष तौर पर प्रोडक्ट्स की लिमिटेड एडिशन रेंज तैयार की जाती है। कस्टमर्स को स्पेशल डिस्काउंट दिए जाते हैं। ग्वालियर स्तर पर थोड़े प्रयासों से ऐसा किया जा सकता है। यहां व्यापारियों और कंपनियों से बातचीत कर कार्निवाल के दौरान स्पेशल डिस्काउंट की व्यवस्था की जा सकती है।

ये भी हो सकती है व्यवस्थाएं

ग्वालियर कार्निवाल के दौरान पूरे शहर में साज-सजावट के साथ ही प्रमुख बाजारों में दुकानदार दीपावली की तर्ज पर दुकानों को सजाएं। द्य बड़ी कंपनियों को महोत्सव में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाए। आटो एक्सपो या टेलीकाम एक्सपो की तर्ज पर नए प्रोडक्ट लांच हों। द्य कंपनियां व दुकानदारों से चर्चा कर खरीदारी में छूट का विकल्प दिया जा सकता है। द्य सैलानियों के मनोरंजन के लिए विशेष कार्यक्रमों में बालीवुड कलाकारों को भी बुलाया जा सकता है। द्य आसपास के पर्यटन स्थलों जैसे मितावली, पड़ावली, बटेश्वर के लिए बसों के जरिए विशेष ट्रिप का आयोजन किया जा सकता है। द्य पर्यटन विभाग के माध्यम से आनलाइन पैकेज भी बुक किए जा सकते हैं। इससे होटल इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा।

नईदुनिया ने दिया था सुझाव

ग्वालियर में एक महीने के महोत्सव या कार्निवाल को लेकर नईदुनिया ने इस वर्ष एक जनवरी को पहल की थी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों से भी चर्चा की गई थी। उस दौरान सभी ने इस सुझाव को मान्य किया था और आश्वासन दिया था कि इस सुझाव पर अमल किया जा सकता है। अब सिटी आफ म्यूजिक का खिताब मिलने के बाद होने वाले आयोजनों और वार्षिक कैलेंडर में भी इसे शामिल करने की तैयारी चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.