Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

देवास-उज्जैन-बदनावर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की गति धीमी, जून तक पूरा होना है काम

उज्जैन। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-752-डी देवास-उज्जैन-बदनावर फोरलेन सड़क का निर्माण जून- 2024 तक पूरा कराने का दावा है। मार्ग पर एक पुल महावीर तपोभूमि के समीप इंदौर रोड पर और दूसरा चिंतामन क्षेत्र में रेलवे पटरी के ऊपर बन रहा है। काम की गति वर्तमान में धीमी है, जिसके कारण प्रोजेक्ट कुछ सप्ताह विलंब से पूरा होने की संभावना है।

मालूम हो कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) 907 करोड़ रुपये से उज्जैन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-752-डी में 69.10 किलोमीटर लंबा उज्जैन-बदनावर फोरलेन सड़क का निर्माण करवा रहा है। निर्माण अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था। देवास रोड तरफ इस मार्ग का निर्माण पूर्ण हो चुका है। कहा गया कि फोरलेन मार्ग उज्जैन के सात गांवों (मेंडिया, चांदमुख, चिंतामण जवासिया, गंगेड़ी, मंगरोला, पिपलिया राघाै व रत्नाखेड़ी) से होकर गुजरेगा। इस रोड से, इंदौर रोड की सीधी कनेक्टिविटी होगी।

कम होगा यातायात का दबाव

से आने वाले वाहन चालक इस रास्ते से कम समय में बड़नगर या बदनावर आ-जा सकेंगे। उन्हें शहर आने की आवश्यकता नहीं हाेगी। फोरलेन मार्ग बनने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि तेज होंगी। आसपास की जमीन पर स्कूल-कालेज, होटल-रेस्त्रां, फार्म हाउस, वेयर हाउस, पेट्रोल पंप आदि खुलेंगे। महाकुंभ सिंहस्थ के दरमियान सड़क पर यातायात दबाव कम करने में ये मार्ग काफी लाभदायक सिद्ध होगा। फोरलेन निर्माण के लिए 3.262 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित हुई है। याद रहे है कि फोरलेन सड़क बनाने को शिलान्यास फरवरी- 2022 में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। उन्होंने 6247 करोड़ रुपये से बनने वाली 534 किलोमीटर लंबी 11 सड़कों का शिलान्यास किया था।

लोकसभा चुनाव बाद इंदौर रोड को सिक्स लेन में बदलने का काम शुरू होगा

स्टेट हाइवे नंबर-59 उज्जैन- इंदौर फोरलेन सड़क मार्ग को सिक्स लेन में बदलने का काम लोकसभा चुनाव के बाद शुरू होगा। फिलहाल मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) ने कंस्ट्रक्शन कंपनियों से निविदा प्रस्ताव आमंत्रित किया है। निविदा प्रस्ताव जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2024 है। लेख है कि 46.475 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाने में सरकार 735 करोड़ रुपये खर्च करेगी। चयनित फर्म को रोड का निर्माण पेव्ड शोल्डर के साथ दो वर्ष में करना होगा।

जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 21 करोड़ रुपये

सिक्स लेन बनने से रोड पर यातायात का दबाव कम होगा और महाकुंभ सिंहस्थ- 2028 की स्थिति में यह काफी उपयोगी साबित होगा। मार्ग में सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे और सभी जंक्शन का सुधार कराया जाएगा। सिक्स लेन सड़क इंदौर में स्थित अरविंदो अस्पताल के सामने से उज्जैन में स्थित हरिफाटक पुल तक बनाई जाएगी। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए 1.35 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जमीन अधिग्रहण पर 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्य सड़क डामर की बनाई जाएगी।

आबादी क्षेत्र में क्षेत्रीय रहवासियों के सुरक्षित आवागमन के लिए अलग से सीमेंट-कंक्रीट की एप्रोच रोड बनाई जाएगी। मार्ग में 8 फ्लायओवर, 70 कलवर्ट बाक्स बनाए जाएंगे। रोड प्लान इस तरह से किया है कि दुर्घटना की गुंजाइश शून्य हो। ज्ञात रहे कि बीते वर्ष 2023 सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना उज्जैन-इंदौर रोड पर ही हुई। यातायात पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक 226 दुर्घटना में 210 लोग घायल हुए और 22 की मृत्यु हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.