Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

देवास में रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो हुआ वायरल

देवास। देवास शहर के चूना खदान क्षेत्र में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का नाम पीयूष विलन बताया जा रहा है। पीटने की वजह आपसी रंजिश और प्रतिस्पर्धा बताई गई है। बेरहमी से पिटाई के कारण उसको बेहद नाजुक हालत में देवास के अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

9 लोगों के खिलाफ बलवा और जान से मारने का केस दर्ज

फिलहाल इंदौर के अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। पीयूष की हालत गंभीर बताई जा रही है। वीडियो में एक अन्य युवक की भी पिटाई होते दिखाई दे रही है। यह वीडियो वायरल होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ बलवा और जान से मारने का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अभी गंभीर घायल युवक के बयान नहीं हो पाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.