Breaking News in Hindi

दोस्तों के साथ पार्टी करके लौटा… देर रात नशे में देख पिता ने डांटा, बोले-पत्‍नी-बच्चे इंतजार कर रहे हैं, युवक फंदे से लटका

शहडोल। दोस्तों के साथ पार्टी करके शराब के नशे में पुत्र घर लौटा तो पिता ने डांट दिया।इससे नाराज होकर पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता गांव की है। पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। बेटा अलग एक कमरे में चला गया और दरवाजा बंद करके फंदा बनाया और लटक गया।

… तुम शराब के नशे में घर आ रहे हो

मंगलवार की सुबह जब घर वाले देखे तो शव लटक रहा था। पुलिस के अनुसार विंध्यवासिनी यादव पुत्र रामा यादव (42) सोमवार की देर रात घर नशे की हालत में घर आया था। पिता ने डांट फटकार लगाई और कहा की पत्‍नी-बच्चे घर में तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं,और तुम शराब के नशे में घर आ रहे हो। इतनी रात तक तुम कहां थे। पिता के इतना कहने पर नाराज होकर उसने फांसी लगा ली।

बच्चों ने उठाया,लेकिन अंदर से आहट नहीं मिली

मंगलवार की सुबह बच्चों ने उठाने की कोशिश किया,लेकिन अंदर से आहट नहीं मिली।इसके बाद मृतक की पत्नी और पिता ने दरवाज़ा खुलवाने की कोशिश किया,लेकिन जब कोई आहट नहीं मिली स्वजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर शव मिला।

मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही पुलिस

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि प्रथम जांच में यह बात सामने आई है कि शराब के नशे में देर रात घर पहुंचा था। इस बात को लेकर पिता ने उसे डांट लगाई थी, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप