Breaking News in Hindi

दोस्त ने वीडियो कॉल कर गले पर रखा चाकू, बोला- जैसा कहूं वैसा कर, लड़की के अश्लील तस्वीरें किए वायरल

गाजियाबाद में लड़की की अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। दोस्त ने लड़की को वीडियो कॉल कर अपने गले पर चाकू रख आत्महत्या की धमकी दी थी। उसके बाद लड़की पर दबाव बनाकर अश्लील वीडियो बनाया, फिर उनको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़त लड़की के पिता ने मधुबन बापूधाम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसमें उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान लॉकडाउन लगा था। उस लॉकडाउन में बेटी की पढ़ाई छूट गई थी। वह उसके बाद से ही घर पर थी। उसकी दोस्ती कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर राजस्थान के राज नाम के लड़के से हुई। राज ने उसको वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। बेटी ने मना किया, तो अपने गले पर चाकू रखकर उसे धमकाते हुए कहा कि मैं जैसा कहूं वैसा ही करना।

परिजनों को भेजा अश्लील वीडियो

पिता ने कहा कि बेटी ने उसकी धमकी के बाद भी मना किया, तो आरोपित ने उसको अपने हाथ पर लगा खून दिखा। बेटी डर गई और उसके कहे अनुसार काम करने लगी। वीडियो कॉल पर उसने बेटी के स्क्रीन शॉट ले लिए और उन दिखाकर बेटी को धमकाने लगा। उसने वीडियो भेजकर रुपयों की मांग की, तो वह डर गई। उसने यह बात घर पर भी नहीं बताई। वह रुपए नहीं दे पाई, तो उसने किशोरी के परिजन समेत कई लोगों को वह वीडियो भेज दिया।

आरोपित की जल्द करेंगे गिरफ्तारी

एसपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि हम मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित को ट्रेस कर रहे हैं। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...