Breaking News in Hindi

दो गांवों में सीमा को लेकर विवाद गहराया…पेड़ काटे तो 11 लोगों को उठा ले गया वन विभाग

बस्तर : जगदलपुर में वन विभाग के दस्ते ने अवैध रूप से वन कटाई करने के मामले में कोटेकामा गांव के 11 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। दरअसल भानपुरी रेंज के पीपलावंड और कोटेकामा गांव के ग्रामीणों के बीच गांव की सीमा को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था,  कोटेकामा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को विवादित जमीन में कब्जा करने के लिए 150 से अधिक पेड़ों की कटाई कर दी।

पेड़ कटाई करने की जानकारी लगते ही वन विभाग दस्ता मौके पर पंहुचा और 11 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। वही कई ग्रामीण मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने वन अपराध अधिनियम की धारा के तहत ग्रामीणों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...