Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दो पत्नियों वाले पुरुषों को मिलेंगे दो लाख रुपए, जोश-जोश में ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, खड़ा हो गया विवाद

मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें पार्टी की ‘महालक्ष्मी’ योजना के तहत दो लाख रुपये मिलेंगे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया।

कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह महालक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक गरीब महिला को एक-एक लाख रुपये सालाना देगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर हमला बोलते हुए निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भूरिया (73) कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री थे। भूरिया ने सैलाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘‘हमारा घोषणापत्र हर महिला को एक लाख रुपये देने का वादा करता है। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, वे दोनों ही इस योजना के अंतर्गत आएंगी।”

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘भूरिया जी ने अभी एक घोषणा की, जिसके तहत जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें दोगुना फायदा होगा।” कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार, महालक्ष्मी योजना के तहत जब तक महिलाएं गरीबी रेखा (बीपीएल) से ऊपर नहीं आतीं तब तक उन्हें 8,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भूरिया के बयान की क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट कर निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.