Breaking News in Hindi

दो प्रेमिकाओं ने रात में गन्ने के खेत में बुलाया, टॉर्च से कर दिया प्रेमी का मर्डर

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की उसकी दो प्रेमिकाओं ने मिलकर हत्या कर दी. युवक को पहले गन्ने के खेत में मिलने बुलाया फिर उसकी चाइनीज टॉर्च से हमला कर मार डाला. पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. प्रेमी की हत्या करने वाली दोनों महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली हैं.

पुलिस को तीन दिन पहले अज्ञात युवक का शव अर्धनग्न हालात में गन्ने के खेत में मिला था. उसकी शिनाख्त के साथ हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की गई. पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का आया. पुलिस तब हैरान रह गई जब युवक की हत्या उसकी दो प्रेमिकाओं ने मिलकर की. आरोपी महिलाओं ने प्रेमी की हत्या किए जाने की वजह बताई है.

दो महिलाओं से चल रहा था प्रेम प्रसंग

हत्या की यह वारदात सम्मनपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सीहमऊ मोलनापुर के गन्ने के खेत में 27 वर्षीय युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक युवक संदीप चौहान है और वह जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजा इस्माइलपुर का रहने वाला है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस जांच में मृतक के संबंधियों ने बताया कि संदीप का शीहमऊ मोलनापुर की दो महिलाओं से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

दोनों प्रेमिकाओं ने मिलकर की हत्या

पुलिस ने इसको जांच का आधार बनाया और महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की. महिलाओं से सख्ती से पूछा तो उन्होंने हत्या की बात कुबूल की. पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया .पुलिस ने जब संदीप के हत्या की गहराई से जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी प्रेमिकाएं ही कातिल हैं. दोनों प्रेमिकाओं ने संदीप को रात में मिलने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया था. संदीप जब उनसे मिलने पहुंचा तो दोनों ने मिलकर उसके सिर में चाइनीज टार्च मार-मार कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ दिया.

आरोपी प्रेमिकाओं ने हत्या की बताई वजह

आरोपी महिलाओं ने बताया कि उन दोनों का संदीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन कुछ दिनों से संदीप दोनों को ब्लैकमेल कर कर रहा था. उन्होंने बताया कि संदीप की इन्ही करतूतों से आजिज आ कर दोनों ने हत्या की साजिश रची और उसे वारदात को अंजाम दिया. हत्या की इस वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दोनों प्रेमिकाओं को गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि मृतक युवक दोनों महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके बाद गन्ने के खेत में बुला कर उसकी हत्या की. दोनों ने चाइनीज टार्च से उसके सिर पर मार कर हत्या की थी. पुलिस ने टार्च और युवक का पर्स बरामद कर लिया है. दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....