Breaking News in Hindi

दो लोगों के साथ दफीना खोदने गया था युवक, सात दिन बाद पत्थरों के नीचे दबा मिला शव

ग्वालियर। एक सप्ताह से लापता बने युवक का शव सोमवार को दोर्द के समीप स्थित पहाड़ी पर बनी एक गुफा नुमा गड्ढे में मिला है। उसका शव पत्थरों के नीचे दबा था। युवक की हत्या करने के बाद शव को पत्थरों के नीचे छिपा दिया। मृतक गांव के दो लोगों के साथ सात दिन पहले दफीना खोदने के लिए गया था। दोनों लोग लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम दोर्द निवासी अमृतलाल वर्ष (40) पुत्र स्वरूप कुशवाह 18 सितंबर को गांव के दो लोगों परसराम कुशवाह और दीवान कुशवाह के साथ घर से निकला था। परिवार के लोगों की मानें तो दोनों लोग अमृतलाल को दफीना खोदने के लिए गुर्जा की गढ़ी में लेकर गए थे। उसके बाद से तीनों लापता हो गए। पुलिस ने अमृतलाल की पत्नी की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

सोमवार को परिवार के लोग अमृतलाल की तलाश करते हुए गुर्जा की पहाड़ी पर बनी गढी में पहुंचे। एक गुफा नुमा गड्ढे में अमृतलाल का शव पत्थरों के नीचे दबा मिला। शव पूरी तरह सड़ गया था। परिवार के लोगों ने कपड़ों और कुल्हाड़ी के आधार पर पहचान की है। परिवार ने अंदेशा जताया है कि दफीना खोदने के लिए साथ लाए दोनों लोगों ने अमृतलाल की हत्या की है।

पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

पुलिस ने शव को विजयपुर अस्पताल में पीएम कराने के बाद परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया है। अभी तक की जांच के बाद परसराम और दीवान के खिलाफ हत्या का तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या की आशंका

लापता अमृतलाल का शव मिल गया है। मामला संदिग्ध और उसकी हत्या की आशंका लग रही है। फिलहाल दो लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतुल सिंह एसडीओपी, विजयपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....