Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

धधक रही धरती… राजस्थान में हीटवेव से 6 की मौत, 22 जिलों में रेड अलर्ट; जानें 15 राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान धधक रहा है. सूरज की तपिश और गर्म हवा झुलसा रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में हीटवेव से अबतक 6 मौतें हो चुकी हैं. इस बीच, आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है. यानी वो 9 दिन, जब सूरज धरती पर सबसे ज्यादा आग उगलता है. राजस्थान में 28 मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और करीब 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा के दौरान राजस्थान में फलोदी जिले का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर का अधिकतम तापमान भी 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जोधपुर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कोटा और गंगानगर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बीकानेर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और चूरू का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जयपुर का अधिकतम तापमान आज 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

नौतपा की आज से शुरुआत

ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि नौतपा की आज से शुरुआत हो गई है. आज से सूर्य प्रचंड रूप में दिखाई देगा. इस अवधि को ज्योतिष में नौतपा कहा जाता है. नौतपा 2 जून तक रहेगा. आज सुबह 3 बजे कर 16 मिनट पर सूरज रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया है, जो 2 जून की सुबह तक रहेगा. इस दौरान सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है. इसलिए सूर्य सबसे अधिक गर्म दिखाई देता

नौतपा को लेकर क्या कहता है ज्योतिष?

ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के मुताबिक, सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण काल 14 दिनों का है. ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार, इस बार नौतपा के शुरुआती 6 दिनों में गर्मी के साथ उमस भी बहुत जोरदार पड़ेगी. वहीं जब नौतपा समापन की ओर होगा, तब अंतिम तीन दिन हवाएं तेज चलेंगी. इसी के साथ कहीं-कहीं बारिश के भी आसार हैं. नौतपा में जितनी गर्मी बढ़ेगी उतनी ही अच्छी बरसात होगी.

नौतपा पर क्या है वैज्ञानिक दृष्टिकोण?

नौतपा को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण है कि इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, जिसके चलते पृथ्वी पर तापमान काफी बढ़ जाता है. नौतपा के दौरान अधिक गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है और समुद्र की लहरें आकर्षित होती हैं और इससे अच्छी बरसात होती है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अगर बात की जाए तो नौतपा बेहद जरूरी है.

जानें 15 राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 25-27 मई तक केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की संभावना है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 26 मई को मिजोरम,त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में वर्षा होने का अनुमान है. 27 और 28 मई को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भारी वर्षा की संभावना है. 25-28 तारीख के दौरान दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 26-28 तारीख के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश लू की चपेट में रह सकता है. वहीं, बिहार के कुछ जिलों में 25 और 26 मई को बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.