Breaking News in Hindi

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को लेकर बड़ी घोषणा…अब लोगों को यहां मिलेगी वर्ल्ड क्लास की एंजॉयमेंट

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम परिसर में इंटरनैशनल लेवल का म्यूजियम बनाया जाएगा। म्यूजियम में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की शुरूआत से लेकर अब तक हुए विभिन्न फॉर्मेट के मैचों की यादों के साथ-साथ क्रिकेट की उपकरण भी रखे जाएंगे। इस संग्रहालय में क्रिकेट लाइब्रेरी भी होगी, जबकि क्रिकेट के संबंधित जरूरी दस्तावेज व टिप्स की डिजिटल सामग्री भी होगी। इतना ही नहीं,

स्टेडियम में ही क्लब फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिल पाएगी। रविवार को एच.पी.सी.ए. की 18वीं ए.जी. एम. कंडी स्थित होटल में एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में आई.पी.एल. चेयरमैन अरुण धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में दिवंगत क्रिकेटर सिद्धार्थ शर्मा के परिजनों को एसोसिएशन की ओर से 10 लाख रुपए देने का निर्णय लिया गया। उधर, एच.पी.सी.ए. के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि उक्त फैसलों के अलावा बैठक में तय किया गया कि स्टेडियम में क्रिकेटर क्लब बनाया जाएगा और फूड कोट भी बनाए जाएंगे। ए.जी.एम. में क्रिकेट विकास, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और सामुदायिक जुड़ाव पर ध्यान देने के साथ एसोसिएशन की रणनीतिक पहलों की गहन समीक्षा के अलावा धर्मशाला स्टेडियम में घरेलू, कार्पोरेट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी की योजना की रूपरेखा तैयार की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...