Breaking News in Hindi

धार के कुक्षी में चल समारोह पर पथराव के विरोध में निकली हिंदू मौन एकता यात्रा

कुक्षी। कुक्षी में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों के चल समारोह में हुए पथराव के विरोध में नगर के बाजार बुधवार को पांचवें दिन भी बंद रहे। इसी के अंतर्गत नगर के सर्व हिंदू समाज द्वारा बुधवार शाम चार बजे हिंदू मौन एकता यात्रा निकाली गई, जो करीब दो किलोमीटर लंबी थी। भव्य एकता यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन सम्मिलित हुए। इधर, देर शाम को इंटरनेट मीडिया पर सर्व हिंदू समाज की ओर से एक मैसेज बहुप्रसारित कर आज कुक्षी में दुकानें खोलने की बात कही गई है।

सर्व हिंदू समाज द्वारा एकता यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा सिंघाना मार्ग की मिर्च मंडी से शाम चार बजे प्रारंभ हुई। एकता यात्रा का पहला हिस्सा नगर के मध्य कचहरी चौक में था, तो अंतिम सिरा मिर्च मंडी में था। यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन शामिल हुए, जो एक साथ चार से पांच की कतार में चल रहे थे। एकता यात्रा मंडी प्रांगण से अटल चौराहा, बस स्टैंड, विजय स्तंभ चौराहा, टाकीज चौराहा, पडाव, पाटीदार मोहल्ला, दाताहरी मंदिर, कचहरी चौक, सिर्वी मोहल्ला होती हुई पुन: मंडी परिसर पहुंची।

50 से अधिक गांव और नगर के लोग हुए शामिल

एकता यात्रा में सुसारी, निसरपुर, डही, सिंघाना, सिलकुआं, तालनपुर, आली, बड़दा, अमलाल, कोणदा, दोगांवा, नवादपुरा, आमलझुमा, भंवरिया, पिपलिया, लिगवा, खंडवा, निंबोल, देशवालिया, ननोदा, लोणी, कोलगांव, खराजाना, लोहारी, धूलसर, अंबाड़ा, तलवाड़ा आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे। कुक्षी के बाजार पांचवें दिन भी पूर्णतः बंद रहे।

नगर की समस्त दुकानें चाय, होटलें, किराना, फल, सब्जियां आदि पिछले पांच दिनों से बंद हैं। नगर के इतिहास में पहली बार लगातार पांच दिनों से हिंदू एकता के साथ नगर बंद रखे हुए हैं। क्षेत्र के कई ग्रामों व अन्य तहसीलों में भी बंद रखकर हिंदू एकता का परिचय दिया गया।

आज से खुलेंगी दुकानें

देर शाम को इंटरनेट मीडिया पर सर्व हिंदू समाज द्वारा एक मैसेज बहुप्रसारित किया गया। इसमें गुरुवार से कुक्षी के बाजार खोलने को कहा गया। साथ में यह भी कहा गया कि प्रशासन की ओर से आरोपितों पर कार्रवाई के लिए समय मांगा गया है। ऐसे में आमजन की असुविधा को देखते हुए नगर गुरुवार से बंद नहीं रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप