Breaking News in Hindi

धार के गणपति घाट में ट्रक-कार सहित वाहनों में लगी भीषण आग

धार। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम एक फिर बड़ा हादसा हो गया। घाट उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद घाट चढ़ने वाली लेन जा पहुंचा। जहां घाट चढ़ रहे दो कार व दो अन्य वाहन को ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया देखते-देखते चारों वाहनों में आग लग गई। इस आग ने कुछ ही मिनट में भीषण रूप ले लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कार व ट्राले में कुछ लोग अंदर ही सवार है। मौके पर धामनोद पुलिस पहुंची। फिलहाल आग में जन हानि को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। अब मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची है। इसमें एक बाइक भी चपेट में आई है। फिलहाल इस हादसे में कौन लोग फंसे हुए हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?