Breaking News in Hindi

धार में गधे का ‘रोड शो’, ग्रामीणों ने फूल-माला बैंड-बाजे के साथ निकाला जुलूस, ये है वजह

उटावद। मध्यप्रदेश के धार जिले के उटावद में ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ गधे का जुलूस निकाला। इस दौरान बकायदा फूल-माला के साथ गधे का स्वागत किया गया। दरअसल वर्षा की लंबी खेंच से फसलें खराब होने की स्थित में हैं, जिससे ग्रामीणों को चिंता होने लगी है। कई जगह पूजा, पाठ के साथ ही टोटकों का दौर शुरू हो गया है। इसी के चलते ग्रामीणों ने सोमवार को बैंड-बाजे के साथ गधे को गांव में घूमाया। इस दौरान पूरे गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और जूलूस में गधे के पीछे-पीछे चलते हुए पूरे गांव में घूमे। लोगों ने माता अन्नपूर्णा मंदिर में ग्रामीणों ने मूसलधार वर्षा के लिए प्रार्थना भी की।

मोरगांव में भागवत कथा का आयोजन

ग्राम मोरगांव में एक सितंबर से सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की जाएगी। कथा का वाचन पं. विजयकृष्ण शास्त्री (इंदौर) करेंगे। कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। समापन पर गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...