Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर चार बार में निकाले 62500 रुपये

 सोनकच्छ। तहसील के ग्राम बावई में पदस्थ शिक्षक धीरज कुमार वर्मा का एटीएम कार्ड बदलकर एक आरोपित ने 62500 रुपए निकाल लिए। घटना रविवार की है जिसमें संदिग्ध आरोपित सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार रविवार को शिक्षक वर्मा एमजी रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम पर राशि निकालने गए थे। राशि निकालते समय उनके पीछे एक व्यक्ति काले रंग के कपड़े पहने खड़ा था। रुपये निकालने के बाद शिक्षक ने खाते में बची हुई राशि देखने का प्रयास किया, पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षक धीरज से जबरन एटीएम कार्ड छुड़ाया और मिनी स्टेटमेंट निकालने लगा।

इससे पहले जब शिक्षक राशि निकाल रहे थे, उस समय दोनों बार एटीएम कार्ड का पिन पीछे खड़े होकर आरोपित ने देख लिए थे, मदद करने और मिनी स्टेटमेंट के बहाने से उसने एटीएम का कार्ड बदलने के बाद अलग-अलग जगह से चार बार में एटीएम कार्ड का पिन डालते हुए 62 हजार पांच सौ रुपए की राशि निकाली।

38 हजार रुपये ग्राम फार्मपिपलिया के पास मां चामुंडा फिलिंग स्टेशन पम्प से, देवास के केपी कालेज के पास एटीएम से 3 बार में 24 हजार 500 रुपये निकाले।

इसका पता चलने पर शिक्षक ने बैंक से स्टेटमेंट निकाला उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में प्रथमदृष्टया आरोपित की पहचान करने के लिए नगर में बजरंग चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। घटना के समय काली रंग की स्कार्पियो गाड़ी में काले कपड़े पहना हुआ व्यक्ति एटीएम में जाते हुए दिख रहा था।

एटीएम में दिन में नही रहता सुरक्षाकर्मी

एमजी रोड पर एसबीआई एटीएम नगर में सबसे पुराना और सबसे अधिक संचालित होने वाला एटीएम है। इस एटीएम पर नगर के नागरिकों ने दिन में सुरक्षाकर्मी को लेकर कई बार मांग की, कुछ समय के लिए औपचारिकता हेतु गार्ड रखा जाता है, बाद में हटा दिया जाता है। इसके पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैंं लेकिन एटीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाली कंपनी ने स्थाई गार्ड नहीं रखा।

इनका कहना है

संबंधित एटीएम में दिन में गार्ड नहीं रहता है, लेकिन रात्रि गार्ड की व्यवस्था एटीएम संचालित कर रही कंपनी ने कर रखी है। दिन में गार्ड के लिए पहले भी कंपनी को सूचित किया गया था, घटना के बाद फिर से मांग की जा रही है। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज भी 2-3 दिन में पुलिस विभाग को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

-ओमप्रकाश मालवीय, शाखा प्रबंधक, स्टेट बैंक आफ इंडिया।

मामले में फरियादी का आवेदन प्राप्त हुआ है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

-श्यामचंद्र शर्मा, टीआई सोनकच्छ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.