Breaking News in Hindi

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले भारत हिंदू राष्‍ट्र बने

उज्जैन। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को शहर पहुंचकर भगवान बाबा महाकाल के दर्शन किए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर महाकाल का अभ‍िषेक कर महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से मध्यप्रदेश और देश की कल्याण की मंगलकामना की।

महाकाल दर्शन उपरांत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र हो, इसके लिए उन्‍होंने रुद्राभिषेक किया, उन्‍होंने कहा- धर्म विरोधियों की ठठरी बंधे।

महाकाल मंदिर में भी कुछ धर्म विरोधी अपनी टांग अड़ाना चाहते हैं

 

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में भी कुछ धर्म विरोधी अपनी टांग अड़ाना चाहते हैं। महाकाल मंदिर की प्राचीन परंपरा बनी रहनी चाहिए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महाकाल मं‍दिर के पुजारियों की परंपरा, प्राचीन परंपरा अक्षुण्ण रहनी चाहिए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इंदौर में कथा के सिलसिले में आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...