Breaking News in Hindi

नए ट्रैक से पहले गुजरेगी मालगाड़ी, यात्री ट्रेनों की शुरू में कम रहेगी स्पीड

इंदौर। लक्ष्मीबाई नगर से बरलई के बीच में नए रेलवे ट्रैक का काम पूरा हो गया है। अब इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। शुरुआत में नए ट्रैक से मालगाड़ी को गुजारा जाएगा। इसके बाद यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि आरंभ में यात्री ट्रेनों की स्पीड कम रखी जाएगी। बाद में स्पीड 120 किमी प्रति घंटा तक बढ़ा भी सकेंगे। अभी इस रूट पर 60 से 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन चलती है।

बरलई-मांगलिया-लक्ष्मीबाई नगर रेल खंड में दोहरीकरण कार्य का गुरुवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पश्चिम परिमंडल आरके शर्मा ने ट्राली में घूमकर सुबह 9 से रात 9 बजे तक निरीक्षण किया। इस दौरान पटरियों के जोड़, सिंगलिंग, इलेक्ट्रिशियन सहित प्रत्येक कार्य की रिपोर्ट तैयार की गई। वहीं गति परीक्षण 20 मिनट में सीआरएस स्पेशल ट्रेन से पूरा हो गया। ट्रेन ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से बरलई के बीच 27 किमी की दूरी करीब 13 मिनट में पूरी की। अब सीआरएस की रिपोर्ट के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।

70 ट्रेनों का संचालन होगा आसान

इंदौर-देवास-उज्जैन रेल खंड का दोहरीकरण कार्य पूरा होने से इंदौर आने जाने वाली 70 ट्रेनों का समय बचेगा। अब करीब आधा घंटा पहले ट्रेनें पहुंचेंगी। पहले सिंगल लाइन होने के कारण कई ट्रेनों को रोककर दूसरी ट्रेनों को रास्ता देना पड़ता था। अब बिना रुके ट्रेन गुजर सकेगी। ट्रेनों का संचालन भी बढ़ा सकेंगे।

तीन चरण में पूरा हुआ काम

इंदौर-देवास-उज्जैन रेल खंड के दोहरीकरण का कार्य तीन चरणों में पूरा हुआ। पहले चरण में उज्जैन से कडछा तक 10 किलोमीटर में दोहरीकरण कार्य किया गया। इसके बाद कडछा से बरलई तक 32 किलोमीटर में दोहरीकरण का कार्य इसी वर्ष फरवरी में पूरा हुआ। फरवरी से दिसंबर के बीच में बरलई से लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर में दोहरीकरण का काम पूरा किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...