Breaking News in Hindi

नए संसद भवन पर फहराया गया तिरंगा, देखिए वीडियो, नहीं पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली। संसद का विशेष सत्र 18 दिसंबर, सोमवार से शुरू होने जा रहा है। पांच दिन के इस सत्र को लेकर विपक्षी खेमे में पहले से बेचैनी है। इस बीच, रविवार का दिन इस लिहाज से अहम होने जा रहा है कि आज संसद के नए भवन पर पहली बार तिरंगा फहराया गया। नीचे देखिए वीडियो।

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले आज नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ ही दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

राष्ट्रीय ध्वज कार्यक्रम के दौरान मौजूद नहीं रहे खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे नए संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह के दौरान उपस्थित नहीं रहे। खरगे अभी हैदराबाद में हैं जहां नवगठित कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक चल रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी को पत्र लिखकर समारोह में देर से निमंत्रण देने पर निराशा व्यक्त की।

शाम को सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद सत्र से एक दिन पहले सरकार ने रविवार शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र की एजेंडा साफ किया जाएगा। यह बैठक शाम 4.30 बजे से होगी।

बता दें, जब से सरकार ने संसद के विशेष सत्र का एलान किया है, तब से विपक्ष असहज है और बार-बार सरकार से यह बताने की मांग कर रहा है कि इस दौरान किन विशेष विधेयकों पर चर्चा होगी।

सरकार द्वारा बुलाए गए संसद विशेष सत्र के एजेंडे पर कई दिनों तक अटकलों का बाजार गर्म रहा। बाद में एक संसदीय बुलेटिन में सरकार की ओर से कहा गया कि दोनों सदन पहले दिन संसद की 75 साल की यात्रा पर चर्चा करेंगे। संसद सत्र के लिए कामकाज की अस्थायी सूची में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर विचार और पारित होने के लिए विधेयक शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....