Breaking News in Hindi

नकली पुलिस बन घर में घुसे, शिक्षक ने पकड़ कर असली पुलिस के हवाले किया

धरमपुरी। ग्राम शाहपुर काकड़दा में सोमवार रात को नकली पुलिस बन कर वसूली करने का मामले सामने आया। इसमें नकली पुलिस बने व्यक्ति को शिक्षक ने पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं आरोपित के अन्य दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस दोनों फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

ग्राम शाहपुर काकड़दा निवासी शासकीय शिक्षक विक्रमसिंह पुत्र कालुसिंह बारिया के घर पर सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तीन लोग नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कर पहुंचे। एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था व दो व्यक्ति सादे कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच इंदौर का बता कर घर में गांजा रखे होने की बात कह कर तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति ने वर्दी की शर्ट से एक कपड़े की थैली निकाल कर घर के किचन में रखने लगा। जिस पर उसे पकड़ने के दौरान धक्का-मुक्की हुई।

उसके बाद उस व्यक्ति को शिक्षक ने पकड़ लिया। थैली खोलने पर उसमें गांजा पाया गया। शिक्षक व पत्नी व भांजा चिल्लाए तो अन्य दो व्यक्ति वहां से भाग गए। जिसके बाद विक्रम अपने भाई शंभु के साथ आरोपित दीपक पुत्र प्रकाश मालवीय निवासी सुभाष नगर कंट्रोल वाली गली इंदौर थाना पलासिया को लेकर धरमपुरी थाने पर पहुंचे व प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच व अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

विक्रम ने कहा कि पकड़े गए आरोपित ने बताया था गांव के ही पप्पु पुत्र कैलाश व संतोष पुत्र कुंवरसिंह ने ही घर पर गांजा रख कर वसूली करने के लिए कहा था। जिसके लिए गांजा भी पप्पु ने ही दिया था। पकड़े गए वर्दीधारी आरोपित के साथी जितेंद्र जैन व राकेश बाबरी मौके से फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...