Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नतीजों से पहले बीजेपी में बढ़ी हलचल, दिल्ली में नड्डा के घर मेगा मीटिंग, पीएम मोदी से मिले CM नीतीश

लोकसभा चुनाव के नतीजे कल यानी मंलवार को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले सत्तारूढ़ दल बीजेपी में हलचल बढ़ गई है. दिल्ली में नेताओं के बैठकों का दौर शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मेगा मीटिंग चल रही है. नड्डा के घर चल रही बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं.

इसके अलावा बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, मनसुख मंडविया, बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुग भी मौजूद हैं. बैठक में चुनाव परिणाम आने से पहले सीटों को लेकर पार्टी असेसमेंट पर चर्चा की जाएगी. पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्रबंधन का काम देख रहे अश्वनी वैष्णव, विनोद तावड़े और तरुण चुग अपना-अपना असेसमेंट भी दे सकते हैं.

कल जीत के बाद कैसे मनेगा जश्न इस पर चर्चा

बीजेपी जीत के लिए आश्वस्त है. बैठक में कल नतीजों के बाद किस तरह से जीत का जश्न मनाया जाएगा, इस पर चर्चा हुई. कुछ राज्यों में जहां पर सीटें कम मिली और जहां पर बेहतर परिणाम रहा, उन सभी बातों पर चर्चा हुई. जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ मनोहर लाल खट्टर की अलग से बैठक हुई. हरियाणा में बीजेपी एग्जिट पोल में खराब प्रदर्शन कर रही है और आने वाले समय में वहां पर विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में हरियाणा को लेकर खट्टर से चर्चा हुई.

CM नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है. वहीं, शाम करीब 4 बजे वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे. बिहार में क्या बेहतर किया जा सकता है. नीतीश का सेहत साथ नहीं दे रहा है. यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे कोई नई रणनीति बन सकती है. दिल्ली के राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार सेहत को लेकर भी मिले होंगे. एनडीए के दूसरे घटक दल नहीं मिलने आए, लेकिन सिर्फ नीतीश आए तो इसको लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

एग्जिट पोल में बिहार में NDA को झटका

TV9-Peoples Insight, Polstrat के एग्जिट पोल में बिहार में इस बार एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 40 में से 39 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार सीटें कम होने का अनुमान है. एग्जिट पोल के सर्वे में NDA को 27 सीटें तो INDIA को 12 सीटें मिलने की संभावना है. इसके अलावा एक सीट अन्य को मिलने का अनुमान है. सर्वे के मुताबिक, एनडीए को बिहार में 12 सीटों का नुकसान हो सकता है. बीजेपी बिहार में अपने कोटे की सभी 17 सीट जीत सकती है, लेकिन JDU अपने कोटे की 16 में से सिर्फ 7 सीटें ही हासिल कर सकती है. वहीं, एलजेपी (आर) के प्रमुख चिराग पासवान अपने कोटे की 5 में से 4 सीटें ही जीत सकते हैं. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 17 तो वहीं जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.