Breaking News in Hindi

नतीजों से पहले ही भाजपा प्रत्याशी को बना दिया विधायक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कार्ड

शिवपुरी: विधानसभा चुनाव का परिणाम भले ही 3 दिसंबर को आना है लेकिन करेरा में चाहने वालों ने पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी को विधायक घोषित कर दिया है। एक आमंत्रण पत्र में प्रीतम लोधी के फोटो के नीचे उनका नाम और विधायक पिछोर छपवा दिया है। करैरा की सिरसौद ग्राम पंचायत में 17 दिसंबर को रामजानकी विवाह का आयोजन है, जिसके आमंत्रण कार्ड पंचायत के सरपंच ने छपवाया है, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी का नाम व फोटो है और उन्हें विधायक पिछोर लिखा गया है।

इसी कार्ड में विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी व जसमन्त जाटव का फोटो व नाम भी है। परिणाम से पहले विधायक लिखा यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो, आयोजक के कान भी खड़े हो गए कि यह तो गलत हो गया और सरपंच ने इसके लिए प्रिंटिंग प्रेस मालिक को दोषी ठहरा दिया।

इस विषय पर भाजपा नेता जिला मंत्री मुकेश चौहान का कहना है कि यह तो हमारे कार्यकर्ता का उत्साह है पर प्रशासन को भी जांच के बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी। वहीं जब मामले ने तूल पकड़ा तो करेरा के नायब तहसीलदार ओपी तिवारी की रिपोर्ट पर अमोला थाने में प्रिंटिंग प्रेस के मालिक आंनद झा पर धारा 188 का मामला दर्ज कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...