Breaking News in Hindi

इंदौर में साउंड सिस्टम बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल…

इंदौर: शहर में चाय की दुकान पर साउंड सिस्टम बंद करने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमे एक पक्ष ने डांडो से दूसरे पक्ष की रोड़ पर ही पिटाई कर दी । मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां चाय की दुकान पर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।

पीड़ित हर्षित पाटीदार ने बताया कि उसका फोन आने पर उसने साउंड सिस्टम बंद करवाया था। जिसके बाद उसका रोहित और अंशुल से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की रोहित और अंशुल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले तो जमकर मारपीट की और फिर हर्षित की कार भी फोड़ दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से रोहित और अंशुल को पकड़ा है। जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप