Breaking News in Hindi

नफरती तत्व फैला रहे हिंसा, BJP सरकार में खुली छूट… हरियाणा के चरखी-दादरी की घटना पर राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा की चरखी दादरी की घटना को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देशभर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं. बीजेपी सरकार में उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है इसलिए उनके भीतर ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश में अल्पसंख्यकों खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले हो रहे हैं. सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है. ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का राज कायम किया जाना चाहिए.

‘भीड़ की शक्ल में छिपे कुछ नफरती तत्व फैला रहे हिंसा’

उन्होंने कहा कि भीड़ की शक्ल में छिपे हुए कुछ नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं. भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे.

27 अगस्त की घटना, वीडियो अब सामने आया

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के हंसावास खुर्द गांव में 27 अगस्त को एक शख्स की गौ मांस खाने के शक के आधार पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप गौ रक्षक दल से जुड़े कुछ लोगों पर लगा है. इस घटना का वीडियो कल यानी शनिवार को सामने आया. जिसमें कुछ लोग लाठी डंडों से दो शख्स की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं.

विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर

वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा में सियासत गरमा गई. विपक्षी पार्टियां हरियाणा सरकार पर हमलावर हैं और घटना को मॉब लिंचिंग बता रही हैं. दूसरी ओर सीएम सैनी का कहना है कि घटना को मॉब लिंचिंग कहना गलत है. गौ मांस खाने के शक में यह घटना हुई है. जांच चल रही है और पुलिस अपना काम कर रही है. हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान भी हो चुका है. ऐसे में इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....