Breaking News in Hindi

नये मतदाताओं के बीच पहला वोट मोदी को अभियान चलाएगा भाजयुमो : अजय

तखतपुर। नये मतदाताओं के बीच ‘पहला वोट मोदी को’ अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा की कामकाजी नव मतदाता महासंपर्क अभियान कार्यक्रम के बैठक में मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजय यादव ने कही।

उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा मोर्चा के कार्यकर्ता नव मतदाताओं के बीच मेरा पहला वोट मोदी को अभियान चलाएंगे। मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा महा जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से डोर-टू-डोर जनसंपर्क के जरिये 20 लाख युवा लाभार्थियों से संपर्क करेगा। युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। पीएम नरेंइद्र मोदी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनवाने के लिए तैयार है। मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय ने कहा कि दो अगस्त से युवा मोर्चा हर मंडल, शक्ति केन्द्र, गांव तथा मोहल्ले तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश लेकर पहुंचेंगे और कॉलेज कैम्पस, कोचिंग सेंटर से लेकर युवाओं की दहलीज तक सम्पर्क व संवाद करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नव मतदाता संपर्क अभियान के विधानसभा प्रभारी धनजय गोस्वामी ने बताया कि विधानसभा के हर बूथ में नए मतदाताओ से युवा मोर्चा सीधा संपर्क करेगा। नव मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सरजू यादव एवं आभार प्रदर्शन राघवेंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी प्रियेश शुक्ला, तिलक देवांगन, प्रदीप कौशिक, कृष्ण कुमार साहू, ईश्वर देवांगन, दिनेश राजपूत, आयुष यादव, राकेश तिवारी, अमित यादव, कार्तिक साहू, सागर कैवर्त, रामेश्वर रात्रे, आदर्श सोनी, अंजित दास, रिंका उजागर, प्रेम सिंगरौल, प्रीतम कश्यप, भायूष देवांगन, राहुल देवांगन, रामेश्वर यादव, मानस देवांगन, शुभम देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...