Breaking News in Hindi

नरसिंहपुर में सरेराह युवती की गोली मारकर हत्या

नरसिंहपुर। सिंधी कॉलोनी शीतल धर्मशाला के पास गुरुवार की देर रात 20 साल की युवती की हत्‍या कर दी गई। जबलपुर में कहीं नौकरी करती थी और अमरावती एक्सप्रेस से गोटेगांव अपने घर लौटी थी। किसी सिरफिरे युवक ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरा वाकया सीसी टीवी में कैद हो गया है। सूचना पाते ही गोटेगांव पुलिस घटनास्थल पहुंची और अपराधी की तलाश कर जांच पड़ताल में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने जिन सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। उनमें एक युवती पैदल चलती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ- साथ एक युवक भी दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। इस घटना के बाद लोगों में खौफ है।

गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचीं। गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी ने बताया कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। आरोतिप की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप